नगर स्थित शहीद पार्क में जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से महान क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती मनाई गई। संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर सुखदेव के योगदानों को याद किया। विहिप जिला संगठन मंत्री विकास ने कहा कि हम सब शहीद सुखदेव का बलिदान कभी भुला नहीं सकते। भारत की आजादी में उनके बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। बताया कि स्वंतत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 ई को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद उनके मित्र थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को हुआ जिसका प्रभाव इन पर पड़ा। बताया कि साइमन कमीशन को लेकर क्रांतिकारी लाला लाजपतराय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स ने लाठीचार्ज कराया। जिसमें क्रांतिकारी लाला लाजपतराय गंभीर घायल हुए। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई, तब क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद ने जे पी सांडर्स को मारने का प्रण लिया और एक महीने में क्रांतिकारियों ने सांडर्स की हत्या कर दी। इस दौरान ब्रह्मा मोदनवाल, राकेश देवावंशी, आकाश गुप्ता, संदीप माली, मुकेश सरोज आदि रहे।