फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में टपकती है छत, कैसे हो पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बीच कुछ स्कूल कोढ़ में खाज बन गए हैं। सुधार न होने पर बारिश में टपकती छत बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित कर रही हैं। एक, दो नहीं बल्कि दर्जन भर से अधिक ऐसे स्कूल भवन हैं जिसमें बारिश के मौसम में पढ़ाना मुश्किल हो जाता है। डीएम स्तर से नामित अफसरों की ओर से मूल्यांकन न होने पर जर्जर भवनों की मरम्मत भी नहीं हो सकी। इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और 28 अगस्त तक रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 96 हजार पहली से आठवीं तक के बच्चे पंजीकृत हैं। मिशन कायाकल्प के तहत अब तक लगभग 300 स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है। उक्त स्कूलों में तमाम सुविधाएं कान्वेंट से बेहतर हो रही हैं, लेकिन 238 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के भवन जर्जर घोषित हैं। ऐसे भवनों का मूल्यांकन करने के लिए तीन माह पूर्व डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, आरईएस और अवर अभियंता सिंचाई को नामित किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कई बार पत्र भेजने के बाद भी अब तक मूल्यांकन रिपोर्ट नहीं आ सकी। जिससे जर्जर स्कूलों की मरम्मत कराई जा सके। अब मामले में डीएम काफी सख्त हो गई हैं। उन्होंने तीनों अभियंताओं को 28 अगस्त तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अप्रैल 2022 में जर्जर घोषित हुए 238 जर्जर भवनों में छतें, दीवारें, फर्श, खिड़की, दरवाजे जर्जर हो गए हैं। कुछ विद्यालय चार से पांच दशक पुराने हैं तो कुछ आठ-नौ साल पूर्व बने हैं। बारिश में इन भवनों की छतों से पानी टपकता है। इसकी बानगी डीघ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिछियां में देखी जा सकती है। इसी तरह लखनों, भुड़की, बड़वापुर, अनेगपुर सहित 200 से अधिक विद्यालय हैं, जहां पठन-पाठन प्रभावित होता है।
जर्जर भवनों के मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी का पत्र मिला है। सभी अवर अभियंताओं की टीम लगाई गई है। दो दिन के अंदर रिपोर्ट दी जाएगी- एसबी राव, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन

मूल्यांकन होने पर मरम्मत लायक भवनों को सही कराया जाएगा और जो खराब हैं उनकी नीलामी कर तोड़ा जाएगा, लेकिन अब तक रिपोर्ट न आने पर सुधार नहीं हो सका- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें