फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएम के लिए रास्ते को किया जाएगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार को मैरीटार के ग्राम पिंडहरा में मुख्यमंत्री के आगमन और नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जनसभा स्थल के पास में क्रू मेंबर और वीआईपी के बैठने और हेलीपैड की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट शाम तक मांगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि टेंट लगाने का काम भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने विधायक केतकी सिंह के घर जाने वाले रास्ते को सेनीटाइज करने को कहा। क्योंकि मुख्यमंत्री आने के बाद सीधे उनके घर जाएंगे, उसके बाद उनका भाषण होगा। सिंचाई विभाग के डाक बंगला को सेफ हाउस बनाया गया है। उसका भी निरीक्षण कर, साफ-सफाई सहित अन्य गतिविधियों को पूर्ण करने के निर्देश सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता को दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें