इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
ग्रामीणों ने कहा कि सागररायपुर गांव निवासी तपनराज के यहां 29 जनवरी की रात चोरों ने एक लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था।
इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेकिन, इसके बाद भी पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले रही है।
मामले की सूचना पाकर गोपीगंज थानाध्यक्ष रमेेश चौबे, चौकी प्रभारी रंग बहादुर पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया। इस मौके पर योगेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, अभिषेक पांडेय, मनीष पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।