इलाके के वेदमनपुर रोटहां गांव में चल रही दस दिवसीय श्रीरामकथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक रमेश भाई शुक्ला ने कहा कि जो जिस धर्म को मानता है, उसमें पूरी तरह आस्था रखे। इससे उसकी भक्ति प्रबल होगी और ईश्वर उनकी सही इच्छाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सबका मालिक एक होता है, कोई राम कहता है तो कोई रहीम कहता है। इसलिए धर्म को लेकर किसी को किसी तरह की गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए। बृहस्पतिवार को कथा सुनने भदोही विधायक जाहिद बेग भी पहुंचे। उन्होंने श्रोताओं के साथ जमीन पर बैठकर कथा सुनी। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक दीर्घा में डंटे रहे। इस मौके पर राघवेंद्र दुबे, अभोज दुबे, राजेंद्र मिश्र, बब्बन पांडेय, कैलाश दुबे, जय प्रकाश, शाह आलम, अभिषेक पांडेय, विनोद द्विवेदी आदि रहे।