फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, दाम पूछकर लौट जा रहे ग्राहक

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में सजी सब्जी के दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इन दिनों सीजनल सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। ग्राहक दुकान पर सब्जियों के भाव पूछकर लौट जा रहे हैं। इस समय मटर 200 रुपये किलो के रेट से बिक रही है। नया आलू 50, टमाटर 60 रुपये प्रति किलो है। फूलगोभी भी 50 रुपये पीस के हिसाब से मिल रही है। टमाटर के अलावा अन्य सभी सब्जियां जिले के बाहर से आती हैं। स्थानीय किसानों के खेत में अभी फूलगोभी तैयार हो रही है। दुकान पर ग्राहक पहुंचने के बाद कई सब्जियों के दाम पूछते हैं लेकिन खरीदते केवल एक सब्जी हैं। सब्जियों पर महंगाई की मार से दुकानदार भी परेशान हैं। दूसरी ओर किचन में सब्जी तैयार करने से पहले गृहणियां भी सोचने लगी हैं। ज्यादातर सूखी सब्जियां बनाई जा रही हैं। जैसे सोयाबीन, राजमा, काबुली चना, सूरन आदि सब्जी बनाना अधिक पसंद कर रही हैं। ज्ञानपुर के सब्जी विक्रेता अलाद्दीन ने बताया कि बाजार में सभी सब्जी महंगी है। सीजनल हरी सब्जियां आ गई हैं। मगर, आवक कम है। ग्राहक आ रहे हैं और जरूरत के अनुसार सब्जी खरीद रहे हैं। बताया कि जो ग्राहक दुकान पर एक किलो टमाटर खरीदते थे, वे अब एक पाव से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें