फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छूटे छात्रों की 9-10 अप्रैल को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की साल 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया है। इन छात्रों की परीक्षाएं नौ और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। परिषद का निर्णय प्रायोगिक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षक इन्हें संपन्न कराएंगे। जिन विद्यालयों के सभी परीक्षार्थी छूट गए हैं। उनकी परीक्षा संबंधित विद्यालय में होगी। बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को विशेष केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह छात्रों के लिए अंतिम मौका है। यदि किसी छात्र की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाती है तो प्रधानाचार्य और परीक्षार्थी दोनों पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें