फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा जल की सेहत जांचने रामपुर घाट पहुंची प्रदूषण बोर्ड की टीम, लिए पानी के सैंपल

विज्ञापन
रामपुर गंगा घाट पर गंगा का पानी की गुणवत्ता देखते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। गंगा नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की टीम ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रामपुर घाट पहुंचकर गंगा जल की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने नदी के अलग-अलग बिंदुओं से पानी के नमूने (सैंपल) एकत्र किए। अचानक पहुंचे विभागीय अधिकारियों को देखकर घाट पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जांच टीम में शामिल जूनियर एनवायरमेंट एसोसिएट हिमांशु श्रीवास्तव और अमर विभूति ने घाट के विभिन्न हिस्सों से जल के नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया कि नदियों को पूरी तरह प्रदूषणमुक्त बनाने और उनकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए विभाग की ओर से नियमित रूप से यह मॉनीटरिंग की जाती है। इस प्रक्रिया के तहत पानी में घुलित ऑक्सीजन, पीएच मान के साथ-साथ जैविक और रासायनिक प्रदूषण के तय मानकों का परीक्षण किया जाता है। अफसरों के मुताबिक, गंगा सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख सहायक नदियों और नालों के पानी की हर महीने कम से कम एक बार जांच अनिवार्य रूप से की जाती है। प्रयोगशाला से आने वाली जल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्ययोजना और सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं, ताकि नदियों का पर्यावरणीय संतुलन और उनकी स्वच्छता बरकरार रहे। टीम ने स्पष्ट किया कि गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए यह सरकारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें