औराई। कटका पड़ाव के पास से बृहस्पतिवार को 15 हजार के इनामी गैंगेस्टर महेंद्र कुमार भारती निवासी गरथमा सिंधौरा वाराणसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गैंग लीडर जितेंद्र कुमार भारती निवासी गरथमा वाराणसी के गैंग का सदस्य महेंद्र कुमार भारती गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर वाहन करता है। आरोपी पर वाराणसी और भदोही में नौ से अधिक प्राथमिकी दर्ज है। एसपी के निर्देश पर गैंग के सदस्य महेंद्र कुमार भारती पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।