फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एससी आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे को ज्ञापन देते निषाद पार्टी के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पदयात्रा निकाली और विधायक विपुल दुबे को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया। इस दौरान पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मिठाईलाल केवट ने वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि निषाद समाज को पहचान और सम्मान दिलाने का कार्य डॉ. संजय निषाद ने किया है। समाज को आगे बढ़ाने वाला नेतृत्व ही उसका समर्थन प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि एससी आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में निषाद पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक प्रभावी ढंग से उठाएगी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर, राजकुमार, जोगिंदर केवट, हजारी लाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें