फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक की हत्या में प्रधान सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के तुलसीचक में पंचायत सहायक की हत्या में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक का चप्पल और फोन भी बरामद हो गया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि चुनावी रंजिश में हत्या की गई थी।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह तुलसीचक गांव में वरुणा नदी से पंचायत सहायक शशिकांत पुत्र शिवकुमार निवासी याकूबपुर का शव बरामद हुआ था। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना वाले दिन ही पुलिस ने प्रधान सहित चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन मामले के तह तक नहीं पहुंची। क्राइम ब्रांच, फारेसिंक टीम सहित कोतवाली पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो चारो ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
सीओ ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि चुनावी रंजिश में पंचायत सहायक की हत्या की गई। आरोपियों ने कहा कि चुनाव में शशिकांत ने उनके खिलाफ गतिविधियां की थी। जिसको लेकर उस पर नजर रखी जा रही थी। 17 सितंबर की रात को उसे पार्टी देने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी ग्राम प्रधान विनोद कुमार, कमलेश, अभिषेक कुमार, उदयभान निवासी याकूबपुर को गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस हर बिंदुओ पर जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच, फारेंसिक टीम की रिपोर्ट और इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इनसेट
अप्राकृतिक दुष्कर्म में तीन नाबालिग गिरफ्तार
ज्ञानपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में आठ साल के बच्चेे संग अप्राकृतिक दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में तीन नाबालिग को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में एक व्यक्ति की ओर से तहरीर दी गई थी कि उसके आठ साल के नाती संग तीन युवकों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। तीनों के खिलाफ एससी-एसटी, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें