फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 लाख से टूटी नाली और चैंबर को दुरूस्त कराएगा पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही के 29 वार्ड की टूटी नाली व चैंबरों की मरम्मत कराई जाएगी। पालिका प्रशासन करीब 20 लाख की लागत से यह कार्य कराएगा। 15वें वित्त के बजट से मार्च के अंत तक चैंबर व नाली के मरम्मत का कार्य शुरू किया जाना है। नगर के 29 वार्ड में करीब डेढ़ लाख की आबादी निवास करती है। इन्हें मूलभूल सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर प्रशासन का दायित्व है। सड़क, बिजली, पानी, प्रकाश व्यवस्था, नाली, चैंबर आदि का समय-समय पर मरम्मत पालिका प्रशासन के स्तर से कराया जाता है। जनवरी महीने में बोर्ड की बैठक के दौरान सभासदों ने नाली, चैंबर के मरम्मत के टूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पांच से सात साल पहले बनी नालियां और चैंबर ध्वस्त हो गए हैं। इससे नाली जाम होने की समस्या बढ़ती जा रही है। टूटी नाली के कारण बारिश के दिनों में परेशानी होती है। सभासदों के प्रस्ताव के बाद 15वें वित्त के बजट से नाली, चैंबर का मरम्मत कार्य कराए जाने की योजना तैयार की गई। पालिका प्रशासन स्टेशन रोड, रजपुरा चौराहा के पास, तकिया कल्लन शाह, मेन रोड, नगर पालिका तिराहा, चौरी रोड़, एमबीएस अस्पताल रोड़ सहित अलग-अलग स्थानों पर स्थानों पर मरम्मत कार्य कराएगा। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया वार्ड वासियों तक सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 15वें वित्त बजट से टूटी नाली, चैंबर के मरम्मत का कार्य होगा। मार्च अंत से काम शुरू किया जाएगा। 20 लाख की लागत से सभी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें