फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए हुए लामबंद

Fri, 11 Mar 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विकास कार्य के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
 जय सेबरी संगठन के बैनर तले मुसहर समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुसहर बस्ती में विकास कार्य कराने की मंाग की। संगठन के नोखेलाल बिंद ने कहा कि पिछले दो साल से मुसहर बस्ती के लोग विकास भवन, तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। मुसहर बस्ती में हैंडपंप, चकरोड, आवास देने के साथ ही कृषि और आवासीय पट्टा देने की मांग की गई। प्रशासन ने आश्वासन के अलावा बस्ती में कुछ नहीं दिया। जिससे मुसहर बस्ती के लोग समाज की मुख्य धारा में आज तक नहीं जुड़ सके। प्रदर्शन करने वालों में निर्मला देवी, गीता, सीमा, उर्मिला, सीता, मंगरा देवी, लालजी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें