फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी । थाना क्षेत्र के कोम गांव के पास शनिवार की रात बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। तिवारीपुर निवासी गुलाब (35) पड़ोसी गांव डोमनपुर में मेडिकल स्टोर चलाता है। शनिवार की रात लगभग 9 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। पैदल ही घर जा रहे गुलाब के कंधे पर गोली लगी। इससे वह गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। खबर लिखे जाने तक घटना की वजह का पता नहीं चल पाया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। गोली किसने और क्यों चलाईए यह पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें