फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने उड़ाई नकदी

विज्ञापन
गोपीगंज नगर में उचक्कागिरी के बाद कार के पास जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में उचक्कागिरी की घटनाएं बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर में पुलिस की नाक के नीचे उचक्कों ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी और कागजात उड़ा दिए। चौकी के समीप बैग फेंक दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जौनपुर के हरकपुर निवासी धीरज कुमार पाठक अपनी कार से शुक्रवार को दोपहर में पड़ाव चौराहा स्थित एक अस्पताल आए थे। आधे घंटे बाद जब वह कार के समीप आए तो उसका शीशा टूटा था। अंदर देखा तो रखा बैग गायब था। बैग में 35 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पुलिस चौकी के समीप बैग पड़ा मिला, लेकिन उसमें नकदी गायब थी। नगर में इसके पूर्व भी उचक्कागिरी की कई घटनाएं हो चुकी है। चार माह पूर्व एक छात्रनेता के कार से इसी तरह उचक्कों ने बैग गायब कर नकदी उड़ाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आज तक उसका खुलासा नहीं कर सकी। इसी तरह कई महिलाएं उचक्कागिरी की शिकार हो चुकी हैं। कांवर यात्रा के मद्देनजर तिराहे-चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को हुई घटना से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें