सर्रोई। मिट्टी के अवैध खनन एवं विनियमन शुल्क जमा नहीं करने पर खनन विभाग ने सोमवार को धसकरी और भिखारीपुर गांव में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया। संचालकों को नोटिस जारी करके दो दिन में शुल्क जमा करने का अल्टीमेटम दिया। खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोमवार को धसकरी गांव पहुंचे। जहां निर्देश के बाद भी विनियमन शुल्क जमा नहीं करने पर आरपीवाई और एमएलवाई ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस देते हुए एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कारपेट सिटी चौकी में सीज किया। दो दिन में शुल्क नहीं जमा करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। एआरटीओ राम सिंह के साथ अवैध मिट्टी खनन में शामिल पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि भट्ठा संचालक शुल्क जमा कर दें अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।