फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अधिकतम तापमान 30 के पार, उमस का होने लगा अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है। यहां 22 फरवरी से छह मार्च तक रोजाना तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार देखा गया है। हवा 15 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। अमूमन यह मौसम 15 मार्च के बाद देखा जाता है। इस बार पहले ही देखा जा रहा है। तापमान चढ़ने से लोगों को उमस का अहसास होने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में 22 फरवरी को अधिकतम पारा 30.7 डिग्री सेल्यिसय था। इसके बाद से निरंतर तापमान में वृद्धि का क्रम देखा गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में तापमान 35 के डिग्री सेल्यियस के पार पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें