फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़क गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की कमी आई है। धूप निकलने के कारण भी दिनभर लोगों को गलन का अहसास हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को हवाओं में नमी ज्यादा रही। आने वाले दिनों में तापमान में अभी और गिरावट होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें