फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंगलगीतों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, लगाए गए जयकारे

विज्ञापन
कलिंजरा गांव में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं और युवतियां। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के कलिंजरा गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गांव में सुबह आठ बजे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करके मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पक्के गंगा घाट पर पहुंची। हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ निकली महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं। कथा व्यास डॉ. रामानंद महाराज ने गंगा पूजन कराया। इसके बाद मातृ-शक्तियों ने कलश में पवित्र गंगा जल भरकर सिर पर धारण किया और धार्मिक जयघोष के बीच कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में रथ पर विराजमान श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य झांकी सबके आकर्षण का केंद्र रही। कथा व्यास डॉ. रामानंद महाराज ने बताया कि कलश यात्रा का विशेष महत्व होता है। कलश को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। जल से भरा कलश सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का संचार करता है। इस मौके पर जय शंकर तिवारी, सचिन तिवारी, रवि शंकर पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, रमा शंकर मिश्र, शोभनाथ तिवारी, अरुण मिश्र, मुनीब तिवारी, रिंकेश तिवारी, माता स्वरूप, मीरा मिश्रा, प्रियंका, पूजा, गुड़िया आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें