देवनाथपुर में श्रम विभाग के स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों की होती जांच। स्रोत संगठन
श्रम विभाग की ओर से मंगलवार को देवनाथपुर में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज की टीम ने 50 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाओं का वितरण किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। इस मौके पर डॉ.रचना तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव, सीमा कुमारी, डॉ.नंदलाल, श्रीराम उपाध्याय, डॉ. शालिनी सिंह, राधिका पाल माैजूद रही। संवाद