जंगीगंज। गंगा तटवर्ती सेमराध नाथ में एक शादी चर्चा का विषय बनी रही। मंगलवार को प्रयागराज से दुल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा। गांव में उतरे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव वालों में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। बुधवार का विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से उड़ गए। प्रयागराज की मांडा तहसील के बेदौली गांव निवासी गुलाब सिंह के पुत्र साईं प्रताप सिंह की शादी सेमराध गांव के सत्य प्रकाश मुन्ना की पुत्री अंशिका सिंह से तय थी। मंगलवार की शाम दुल्हा हेलीकाॅफ्टर से पहुंचा। गांव में बने हेलीपैड पर जब हेलीकॉप्टर उतरा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट हो गई। मंगलवार की रात विधि विधान से शादी संपन्न हुई। बुधवार को नवविवाहित जोड़े ने बाबा सेमराधनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद फूलों की वर्षा के बीच दुल्हा और दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा किया गया। इसके पूर्व दुल्हा साई प्रताप व उनके चाचा रामसिंह ने गांव की महिलाओं को साड़ी वितरित कीं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, विधायक विपुल दुबे, मनोज मिश्रा, दिनेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विनय श्रीवास्तव, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह, डॉ. देवेश पांडेय, बृजेश मौर्य, रामबली सिंह, आलोक, अजीत प्रताप सिंह पहुंचे थे।