फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व

विज्ञापन
ज्ञान सरोवर पर व्यवस्था की जायजा लेते पुलिस के लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शनिवार को शुरुआत हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं रविवार को खरना का व्रत रखेंगी। शनिवार को महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर वेदी पूजन किया। घरों में भी छठी मइया की आराधना शुरू हो गई। शनिवार को प्रशासनिक स्तर से घाटों पर तैयारियों का जायजा लेकर साफ-सफाई व लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मइया की विशेष रूप से पूजा की जाती है। व्रत रखकर उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व में व्रती महिलाओं को सात्विक भोजन तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की मान्यता है। छठ पर्व के पहले दिन व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प लिया। शनिवार को महिलाओं ने सूर्योदय से पहले उठकर स्नान किया। स्नान के बाद पूजा स्थल और रसोई की अच्छी तरह साफ-सफाई की। इसके बाद छठ पूजा स्थल पर छठी माता और भगवान सूर्य की विशेष रूप से पूजा से पहले घी का दीपक जलाया। वहीं कद्दू, लौकी की सब्ची, चने की दाल और चावल का प्रसाद बनाया। इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल किया गया। भिदिउरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि सनातन धर्म में नहाय-खाय का विशेष महत्व होता है। चार दिनों तक चलने वाले व्रत का संकल्प लिया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ मन और शरीर को शुद्ध करते हुए व्रत और पूजा की शुरुआत होती है। गोपीगंज। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह ने शनिवार को रामपुर गंगा घाट पहुंचकर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मातहतों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और घाट पर आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एडीएम ने अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल व स्वास्थ्य संबंधी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने भी घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीतामढ़ी घाट पर जेसीबी लगाकर घाट को समतल कराया गया। वहीं पूरे घाट की साफ-सफाई कराई गई। जिले के सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर के पास स्थित ज्ञान सरोवर पर करीब साढ़े तीन हजार महिलाएं व श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। शनिवार को तालाब में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। बैरिकेडिंग की गई। नगर पंचायत की ओर से यहां तालाब में गोताखोरों की तैनाती कराई जाएगी। वार्ड 10 के सभासद मनोज गुप्ता ने बताया कि तीन से चार साल पहले यहां चार से महज पांच सौ लोगों की भीड़ होती थी लेकिन अब साल दर साल भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें