फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्रह्मांडनायक महादेव का शृंगार, डमरू, शंख व करतल ध्वनि से हुई महाआरती

विज्ञापन
बड़े ​शिव मंदिर पर बाबा का हुआ श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। बाबा बड़े शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम ब्रह्मांडनायक महादेव का पंचपुष्पों से शृंगार किया गया। महादेव के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करके भक्त निहाल हो गए। आरती के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। हर-हर, बम-बम का जयकारा श्रद्धालु लगा रहे थे। डमरू, शंख और करतल ध्वनि के बीच महाआरती की गई। स्तुति गान के बाद महाप्रसाद का वितरण सुमनलता की ओर से कराया गया। इस मौके पर मिठाई लाल गिरी, दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सोनू, ओम जी, घनश्याम बाबा, दीपक तिवारी, संतोष पांडेय, किशन दुबे, बऊलाल, धीरज तिवारी, रितेश दुबे, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें