फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्तुति गान के साथ हुई महादेव की भव्य आरती

विज्ञापन
बाबा बड़े शिव का हुआ श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। बाबा बड़े शिव धाम में सोमवार की देर शाम सुगंधित पुष्पों से महादेव का भव्य शृंगार कर आरती उतारी गई। बाबा बड़े शिव व बाबा तिलेश्वरनाथ के साथ बाबा गोपेश्वरनाथ का साप्ताहिक शृंगार पर महादेव के भव्य स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। भक्तों से भरा परिसर हर-हर बम-बम से गूंज उठा। डमरु, शंख व करतल ध्वनि के बीच पुजारी मिठाई लाल गिरी ने महादेव की महाआरती की। स्तुति गान के बाद महाप्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सोनू, ओम जी, घनश्याम बाबा, प्रदीप जायसवाल, राजीव दुबे, दीपक तिवारी, संतोष पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें