भदोही। कोतवाली क्षेत्र के रड़ई गांव में एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां दीपशिखा ने थाने में तहरीर देकर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 24 नवंबर की रात बगल के गांव में बरात देखने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजन घर लौट आए और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद