फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे में युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताते है कि 20 वर्षीया युवती बृहस्पतिवार शाम को गांव के ही एक ईंट भट्ठे के पास शौच के लिए गई थी, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी लवकुश गौतम (27) ने युवती का मुंह दबा कर ईंट भट्ठे में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता बदहवास हाल में अपने घर पहुंची और परिजनों से आप बीती बताई तो उनके पैरतले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर कोइरौना थाने पहुंच गए और गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराया। कोइरौना पुलिस ने तत्परता से करवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ कोइरौना थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। कोइरौना थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें