फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने निकाला डेढ़ लाख,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के पड़ाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में एक बुजुर्ग के खाते से जालसाजों ने डेढ़ लाख रूपये निकाल लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पीड़ित राजपति मिश्रा निवासी सरईमिश्रानी ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह एसबीआई बैंक का खाताधारक है और चार दिन पूर्व ही एचडीएफसी शाखा के एटीएम से पैसा निकालने गया था। एटीएम में कार्ड डालने पर बिजली कट गई और कार्ड मशीन में फंस गया। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर सोमवार को आने की बात कही गई, लेकिन उस दिन भी कार्ड नहीं मिल सका। गोपीगंज के एसबीआई शाखा पहुंच कर पैसा निकालना चाहा तो उसे पता चला कि डेढ़ लाख रूपये उसके खाते से निकल गए हैं। कोतवाल केके राय का कहना रहा कि मामले को गंभीरता से लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें