माधोरामपुर में अतिथि का स्वागत करते अपना दल एस के लोग। स्रोत संगठन
लालानगर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक में मंगलवार को गोपीगंज मिर्जापुर रोड स्थित माधोरामपुर गांव में हुई। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी कटिबद्ध है। कहा कि पार्टी की मजबूती की नींव कार्यकर्ता ही हैं। जिसे अपना दल सर्वोच्च रूप से स्वीकार करती है। कहा कि जिले में भी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हमें जोड़ना होगा। जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी अपनी मजबूती से अवगत कराएगी। कार्यकर्ता लोगों से संपर्क बढ़ाएं और बूथ स्तर पर जाकर लोगों से मिले। नगर अध्यक्ष वीर बहादुर गुप्ता डब्बू ने कहा कि अप्रैल महीने में पांच सौ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर अरदास श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, अमित तिवारी, संतोष केसरवानी, किरण चौरसिया, जयप्रकाश पटेल आदि रहे। संवाद