फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फलोद्यान योजना से हरे-भरे होंगे खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उद्यान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 60 हेक्टेयर निजी खेतों में मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की है। इसमें मनरेगा के तहत कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन को भेजे गए दो लाख 60 हजार 963 रुपये के बजट को स्वीकृति मिली तो रोजगार के साथ पर्यावरण को संतुलित रखने और फलों की उपलब्धता की राह भी आसान होगी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि योजना तीन चरणों में संपन्न कराई जानी है, जिसका लाभ मनरेगा जॉब कार्डधारकों के अनुसूचित जाति/जनजाति, गरीबी रेखा से नीचे, दिव्यांग, इंदिरा/पीएम आवास लाभार्थी, महिला मुखिया, लघु/सीमांत कृषि ऋण धारक पाएंगे। इतना ही नहीं निजी खेतों में लगने वाले आम, अमरूद, आंवला, बेल, बेर, कटहल के पौधे विभाग उपलब्ध कराकर आने वाली मजदूरी और अन्य खर्च को तीन वर्ष तक वहन करेगा। लाभार्थियों को खतौनी, बैंक पासबुक, फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड की छाया प्रति, सहमति पत्र पुरानी कलेक्ट्री स्थित कार्यालय में देना होगा। समस्या के निदान के लिए किसान उद्यान निरीक्षक डीघ, ज्ञानपुर, औराई के हेल्पलाइन नंबर क्रमश: 8005303969, 7991578387 और 6387555172 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें