फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सलाना उर्स में पढ़ा गया फातिहा, चादरपोशी कर मांगी गई मुराद

विज्ञापन
नूरबाग में दो दिवसीय उर्स के समापन पर दुआ करते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
घोसिया। जयरामपुर स्थित नूरबाग में दरगाह हजरत बाबा नूर आलम सहा का सालाना दो दिवसीय उर्स अकीदत और भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हो गया। उर्स के दूसरे दिन भी रात तक जायरीनों की भारी भीड़ रही। उर्स के समापन पर अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादरपोशी की। अपनी-अपनी मुरादों के लिए दुआ मांगी। पूरे उर्स के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रही। इसमें कुरानखानी, फातिहा और दुआओं का विशेष आयोजन किया गया। उर्स के मौके पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां हर वर्ग और समुदाय के लोग एक साथ नजर आए। उर्स के आयोजक सज्जादा एवं गद्दी नशीन सूफी शफीक अहमद शम्सी कादरी के नेतृत्व में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उनके साथ अबु बकर, मोइनुद्दीन, ताजुद्दीन, बशीर अहमद आदि लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया। उर्स मेले के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। इससे जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें