कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में रविवार को दोपहर में पंखा गिर जाने से शिवकुमार बिंद उर्फ बग्घे (33) की मौत हो गई।
गांव निवासी खिलाड़ी बिंद का बड़ा पुत्र शिव कुमार उर्फ बग्घे ईंट भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोपहर के समय वह फर्राटा पंखे को चलाकर मड़हे में आराम कर रहा था। गर्मी अधिक लगने पर उसकी नींद खुल गई और पंखे को पकड़ कर इधर-उधर घुमाने लगा। इस बीच करंट से झटका लगते ही पंखा भी उसके ऊपर गिर पड़ा और मौके पर दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों के आंसू नहीं रुक पा रहे थे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बेरवांपहाड़पुर गंगा घाट पर देर शाम तक परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना जयप्रकाश ने इस तरह की घटना की जानकारी से इनकार किया है।