फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बूंदाबांदी से फिर बढ़ी ठंड, आज कोल्ड डे का अलर्ट

विज्ञापन
दोपहर के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मंगलवार को अचानक एक बार फिर मौसम बदल गया है। दोपहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार को जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। बीते सात दिन से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की सुबह सात बजे हल्की धूप निकली। सुबह 11 बजे आसमान में बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज रेफ्तार से पछुआ हवा चलने लगी। अपराह्न तीन बजे के आसपास बादलों की जमघट हुई। फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद फिर ठंड बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए संजीवनी है। हल्की बारिश से फसलों का विकास होगा। बारिश की बूंदे गेंहू और अन्य फसलों के सिके में गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें