फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चालक को आया दौरा, कई वाहनों से भिड़ी कार

विज्ञापन
गोपीगंज चौराहे पर चालक को दौरा आने पर कार से ऑटो और बाइक में टक्कर के बाद खड़े लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के बड़ा चौराहे पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। चालक को दौरा आने से अनियंत्रित कार साइकिल, बाइक और ऑटो में भिड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। घटना में दो किशोरियों समेत पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सीएचसी में सभी का उपचार कराया गया। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे गोपीगंज के बड़ा चौराहे पर भीड़ भाड़ वाले स्थान पर अचानक एक कार अनियंत्रित होकर केदारपुर निवासी नागेंद्र सिंह की कार में टक्कर मारते हुए साइकिल और बाइक से टकरा गई। इसमें शुभम (13) पुत्र रघुनंदन सेठ, कमल सेठ (14) पुत्र रघुनंदन सेठ निवासी स्टेशन रोड, बाजार सामान खरीदने आई नई बस्ती निवासी उजमा कौशल (15) पुत्री लियाकत अली, शबा (17) पुत्री रईस और ऑटो चालक जंगीगंज निवासी आलम 21 पुत्र सलीम मामूली रूप से घायल हो गया। नाराज लोग कार चालक को पकड़ने के लिए पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। चौकी और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। संयोग रहा कि उक्त कार पहले से खड़ी कार में जाकर भिड़ी अन्यथा दो किशोरी और दो बच्चों को गंभीर चोट लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें