फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कथित मस्जिद के गुंबद वाले ढांचे को मुस्लिम पक्ष ने खुद ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज थानाक्षेत्र के जोधापुर गांव में शनिवार की दोपहर कथित मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विवाद से बचाने के लिए मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में स्वयं हथौड़ा लेकर मस्जिदनुमा बने ढांचे को ध्वस्त किया। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। ध्वस्तीकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जोधापुर गांव में करीब एक महीने से कथित तौर पर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में बिना अनुमति के बन रहे मस्जिदनुमा ढांचा सुर्खियों में बना हुआ है। हिंदू पक्ष की ओर से कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने से मामले ने तूल पकड़ा। शनिवार की दोपहर कमरुद्दीन सहित कई लोगों ने मिलकर विवादित ढांचे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें