फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगाओं की हो सकती है जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तैनात दारोगाओं की शीघ्र ही एंटी करप्शन ब्यूरो जांच कर सकता है। थानों, चौकियों और अन्य अहम पदों पर सुख भोग रहे कुछ दारोगाओं पर एंटी करप्शन टीम की नजर है। दूसरी ओर कुछ नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जांच कराने की मांग की है।शासन की सख्ती के बाद भी पुलिस विभाग में निचले और महत्वपूर्ण स्तर पर भ्रष्टाचार की सुगबुगाहट उठती रहती है। शासन और उच्चाधिकारियों के पुलिस की छवि बेदाग करने के तमाम प्रयास गिनती के वर्दीधारियों के लालच के आगे असफल साबित हो जा रहे हैं। इसकी शिकायत सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं ने ऊपर तक कर दी है। सूत्रों ने बताया कि इसे उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। माना जा रहा है कि ठीक से जांच हुई तो कई बेनकाब हो सकते हैं। गौरतलब है कि विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात दारोगाओं पर गाहे-बगाहे भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप लगते रहते हैं। मगर मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण भयवश कोई आवाज नहीं उठाता। हाल के दिनों में कुछ शिकायतें सामने आने के बाद इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें