जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को हर घर जल पेयजल परियोजनाओं की हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने गांधी और नवधन गांव में निर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पानी टंकी का निर्माण कार्यदायी संस्था जीए इंफ्रा द्वारा कराया गया है। गांधी में निर्माण एजेंसी द्वारा आगामी 10 सालों तक योजना के संचालन एवं रखरखाव के तहत गांव में रोस्टर वाइज पेयजल आपूर्ति की जा रही है। यहां प्रतिदिन सुबह 7 से 9.30 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए 100 लीटर पानी की क्षमता वाला डोजर भी स्थापित किया गया है। सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थानों में शत-प्रतिशत पेयजल कनेक्शन एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। नवधन पानी की टंकी कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।