महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार को मंडलीय टीम ने जांच की। करीब पांच घंटे तक टीम ने 152 बिंदुओं पर जांच की। कुछ कमियां मिलने पर उसे समय से दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अस्पतालों की जांच के लिए मंडल स्तर से टीम का गठन हुआ है। शनिवार को मंडलीय टीम में ब्रजेश मिश्र और डीपीएम जौनपुर सत्यव्रत त्रिपाठी जांच करने के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे करीब पांच घंटे तक टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी से लेकर अलग-अलग कक्षों में जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि टीम ने कुल 152 बिंदुओं पर जांच की। संवाद