फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बढ़ती ही जा रही हैं पूर्व विधायक व उनके कुनबे की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके कुनबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दुष्कर्म, हत्या, लूट सहित दर्जनों मामलों में सजा काट रहे विजय मिश्रा व उनके कुनबे पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। लगातार बढ़ती मुश्किलों के बीच पुलिस अब तक पूर्व विधायक व उनके कुनबे की करीब 130 करोड़ से अधिक संपत्ति कुर्क कर चुकी है। पूर्व विधायक विजय मिश्रा इन दिनों आगरा जेल में सजा काट रहे हैं। इधर पुलिस उनके करीबियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई कर रही है। पूर्व विधायक पर शासन का ऐसा हंटर चला कि साल दर साल कुनबे की हालत पतली हो गई। अब तक गैंगस्टर एक्ट में 130 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है। भदोही की बहुचर्चित ज्ञानपुर सीट से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र की मुश्किल अगस्त 2020 में बढ़नी शुरू हुई। एक रिश्तेदार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद एसटीएफ ने उन्हें एमपी के आगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामूहिक दुष्कर्म सहित ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हुए। विधायक के बाद उनके भतीजे मनीष मिश्र और सतीश मिश्र की गिरफ्तारी हुई। शासन के निर्देश पर विधायक और बेटे विष्णु मिश्र, बहु रूपा मिश्र, भतीजे मनीष संग कुनबे की तीन साल में 130 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क हो चुकी है। फिलहाल पत्नी पूर्व एमएलसी रामलली को कोर्ट से राहत मिली हुई है। वहीं आगे कुनबे को कही से राहत मिलती नजर नही आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें