नाला का भौतिक सत्यापन करती दिल्ली से आई राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की टीम। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : 1
ज्ञानपुर।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली (भारत सरकार) से आई टीम ने मंगलवार को जिले के औराई व डीघ ब्लाॅक में चिह्नित 12 नालों के टैपिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। रिपोर्ट अपने साथ ले गई। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई। नालों का स्थलीय निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देशित किया। टीम ने अमिलौर, रामपुर घाट, बिहरोजपुर, गोपालपुर, कालिंजर, डीघ के ऊपरवार, हरीरामपुर, जहांगीराबाद का भ्रमण किया। टैपिंग, वन विभाग और औराई रेंज के कार्याें की सराहना की। गंगा में जाने वाले अपशिष्ट जल रोका जाए। इससे गंगा प्रदूषित नहीं होगा। इस मौके पर वन विभाग के औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक, अनुज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।