फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित को मिला 20 लाख का क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने मंगलवार को अभोली के जमीनेशपुर-सरायहोला गांव निवासी और मृतक मनीष मौर्य के आश्रित को क्लेम के रुप में 20 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि मनीष का खाता बैंक में था और वह एक्सीडेंटल बीमा का लाभ लेकर प्रति वर्ष 1000 रुपये प्रीमियम भी जमा करता था। उसी दौरान 13 अप्रैल को दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दम तोड़ दिया था। इस मौके पर मृतक मनीष के माता विद्यावती देवी, ग्राम प्रधान बबलू बिंद, पिंटू सिंह, सुरेश कुमार खजांची, इंद्रजीत बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें