फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मजदूर के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। भदोही कोतवाली के अभयनपुर में मिट्टी की दीवार के मलबे में दबकर जान गंवाने वाले मजदूर के शव को लेकर गांव वालों ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सोमवार को मजदूर का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में पुलिस जुटी रही। समझाने के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे जाम हटाया।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के नजरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मुन्नालाल मौर्या रविवार को भदोही शहर के अभयनपुर गांव में पुराने कच्चे मकान की नींव से ईंट निकालने में लगा हुआ था। उसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभराकर गिरने से मुन्ना लाल की मौत हो गई।
रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मजदूर का शव गांव पहुंचा। शव मिलने के बाद सोमवार को परिजनों के साथ ग्रामीण सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपूर त्रिमुहानी पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज रोड पर शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स, सीओ भदोही व डायल 112 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार संजय कुमार ने किसी तरह कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। भारी पुलिस बल को देखकर बाजार के लोग सकते में आ गए थे। चक्काजाम से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें