फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जुलाई में पूरा होना था निर्माण, अब अगले वर्ष जनवरी तक लिया समय

विज्ञापन
फत्तुपुर वार्ड-9 में कल्याण मंडप का निरीक्षण करने पहुंचे ईओ धर्मराज सिंह। स्रोत- नगर पालिका
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड संख्या नौ फत्तूपुर में पावर हाउस के पास निर्माणाधीन कल्याण मंडप का मंगलवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने औचक निरीक्षण किया। परियोजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृति मिली थी, जिसकी लागत 358 लाख रुपये कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को अवमुक्त किए जा चुके हैं। इसी वर्ष जुलाई में इसका निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक काफी काम बाकी है। ईओ ने बताया कि इसे जुलाई 2025 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। वह समयसीमा बीत चुकी है। कहा कि निर्माण शीघ्र पूरा हो और गुणवत्तापरक हो, इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। क्योंकि निर्माण के बाद इसकी देखरेख नगर पालिका को ही करनी है। बताया कि निरीक्षण में प्रथम तल पर प्लास्टर एवं फर्श पर टाइल्स बिछाने का कार्य प्रगति पर पाया गया। बताया कि अब कार्यदायी संस्था के लोग जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संस्था को कार्य तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मानकों का ध्यान रखने की भी हिदायत दी गई है। निरीक्षण में जेई पालिका आलोक कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें