फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गोंठा स्थित हुनमान गढ़ी मे एक सप्ताह से चल रहे शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गर्भगृह मे मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। मां के दर्शन करने की होड़ लग गई।भक्तो ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। पुरोहितों ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर हरवेश गुप्त, विजेंद्र राय, विपिन राय, राजेश गुप्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें