फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार रोडवेज बसों की हालत खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गोरखपुर से कन्याकुमारी तक रफ्तार भरने वाली रोडवेज बसें कब बीच रास्ते में खड़ी होकर यात्रियों की परेशानी बढ़ा देंगी कुछ नहीं कहा जा सकता। शुक्रवार को राजमार्ग पर सूफीनगर-गोधना मोड़ के पास तीन दिन से खड़ी बस को देखकर लोगों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने में देर नहीं किया। खराब बस के पास खड़े रामनाथपुर-प्रयागराज जाने वाले यात्री मनमोहन ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न डिपो और स्टेशनों से लगभग 300 बसें राजमार्ग पर रफ्तार भरती हैं लेकिन खराब होने के बाद दो से तीन दिन तक उन्हें पूछने वाले जिम्मेदार दूर-दूर तक नजर नहीं आते। कछवां जाने वाली महिला यात्री सुमन देवी ने कहा कि प्रति वर्ष केंद्र और प्रदेश की सरकार तीज-त्योहार पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में रियायत देने के साथ ही कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, काशी, गाजीपुर, आजमगढ़ी, कौशांबी, बरेली, रायबरेली, नोएडा, लखीमपुरखीरी, बागपत, मिर्जापुर, जौनपुर, बादशाहपुर, महेवा घाट, जीरोरोड-प्रयागराज, बांदा, प्रतापगढ़, चंदौली यहां तक कि अब नान स्टाप, सुपरफास्ट बसें पटना, बिहार, आगरा, मथुरा, कन्नौज, मैनपुरी, शिकोहाबाद, दानापुर, गाजियाबाद, सीतापुर, लखनऊ, जयपुर आदि दूरदराज क्षेत्रों को चलाई जा रही है। यही स्थिति बनी रही तो यात्री इन खटारा बसों को देखकर मुंह मोड़ लेंगे। चालक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात गाजीपुर डिपो से मथुरा के लिए जा रही थी। उक्त स्थान पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी आ गई। सभी यात्रियों को डिपो अधिकारियों के निर्देश पर दूसरी बस से रवाना कराया गया था। खराबी दूर करने के लिए तकनीकी टीम देर शाम तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें