फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का एक दिन पहले कर दिया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निवारण में लापरवाही का मामला सामने आया है। भरतपुर गांव के निवासी सोहनलाल पटेल ने डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भरतपुर के प्रधानाध्यापक पर कंपोजिट ग्रांट में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस माममे में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत की तारीख से एक दिन पूर्व ही मामले को निस्तारित करने की रिपोर्ट लगा दी है। अब मामले की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता सोहनलाल ने बताया कि मामले की शिकायत पोर्टल पर 27 अगस्त को दर्ज कराई थी। सोहन का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फर्जी रसीद बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने 26 अगस्त को ही मामले के निस्तारण की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी। बीईओ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि जांच टीम ने मौके पर जाकर सब कुछ सही पाया। मामले में अब शिकायतकर्ता ने बीएसए से शिकायत दर्ज कराई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही मिले तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें