फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी बोले, अफसर करे रहे कोरम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अधिकारियों के सामने ही राजस्व, आपूर्ति, थाना कर्मियों पर बिफर पड़े। फरियादियों ने कहा कि अधिकारी स्वयं समय बर्बाद करते हैं, 40 से 50 किलोमीटर दूर से बुलाकर मात्र कोरम पूरा किया जा रहा है। मामलों का समाधान ठीक से नहीं हो रहा।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी हीरालाल ने आरोप लगाया है कि वह पांच बार से प्रार्थनापत्र दे रहा है, लेकिन पुलिस और तहसील प्रशासन भूमिधरी पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सका है। सदर कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी अबू बकर ने आरोप लगाया कि तीसरी बार प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया है कि भदोही कोतवाली के मर्यादपट्टी का एक परिवार पांच वर्ष पूर्व यह कहते हुए दो कमरे रहने के लिए मांगा था कि मर्यादपट्टी में मकान बन जाएगा तब चले जाएंगे। अब कमरा खाली नहीं कर रहे है। जब खाली करने की बात कही जाती है तब मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे है। कोइरौना थाना क्षेत्र के हरिरामपुर निवासी शिवनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार जनवरी का नि:शुल्क चना वितरित नहीं किया है। ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाने के आठ दिन बाद वितरण शुरू किया जाता है। जब कार्डधारक विरोध करते हैं तब विभाग में ऊंची पकड़ बताकर यूनिट और राशन कार्ड कटवाने की धमकी दी जाती है। गोपीगंज कोतवाली के चिकान गली निवासी शकीला बानो ने कस्बा चौकी में तैनात एक पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि पुलिस कर्मी पड़ोसियों से मिलीभगत कर घर से निकलवाने की साजिश की जा रही है। बार-बार प्रार्थनापत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें