फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस लेकर पहुंचे फरियादी, मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक ओर निवर्तमान डीएम की विदाई तो दूसरी ओर नवागत डीएम के आगमन की व्यस्तता रही। वहीं फरियादियों की जमघट से कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट गुलजार रहा। अधीनस्थ अधिकारियों ने मुख्य गेट पर पहुंच कर फरियादियों से प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ गांव की अन्नू पांडेय ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के ताला लगा देने के कारण वह अपने ही घर में नहीं रह पा रही हैं। रात में दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां सिर छिपाए कोई ठिकाना नहीं है। तीन माह से थाना-कचहरी का चक्कर काटने पर भी न्याय नहीं मिल सका। एडीएम एसके मिश्रा ने कहा कि मामला जमीन से संबंधित है। जांच सीओ औराई और एसडीएम को सौंपी गई है। कसियापुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, गुलाबधर सिंह, राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान बिना किसी निर्देश के नलकूप चालक का कक्ष गिरवाकर जमीन कब्जा रहे हैं। कक्ष से निकले सामानों को बेंच दिया गया है। सिंचाई विभाग में शिकायत करने के बाद भी न जांच टीम गठित हो सकी है न अधिकारी मौके पर जांच कर सके। अधिशासी अभियंता नलकूप राजेश भारती ने कहा कि मामला संज्ञान में है। नलकूप चालक कक्ष का नवीनीकरण कराने की कार्य योजना बना ली गई है। बवई निवासी पहलवान राणा सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर विवादित जमीन पर पेयजल टंकी का निर्माण न कराने की मांग की है। बताया कि पुश्तैनी जमीन पर परिवार कई वर्षों से गुजर-बसर कर रहा है। बावजूद इसके लेखपाल ने उसी जमीन की नापजोख पेयजल टंकी के लिए कर दिया है जो विवादित है। एसडीएम सदर योगेंद्र ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें