सुरियावां। पुरानी बाजार में पानी टंकी के पास बिना पंजीकरण के एक साल से चल रही केपी विश्वास क्लीनिक पर जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को सुरियावां अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग पहुंचे। अधीक्षक ने क्लीनिक का लाइसेंस मांगा, वहां पर तैनात कर्मचारी कागजात नहीं दिखा सके। अधीक्षक ने 24 घंटे के अंदर सीएमओ कार्यालय जाकर कागजात दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। चेताया कि ऐसा न करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि क्लीनिक संचालक लाइसेंस दूसरी जगह रखे जाने का बहाना बना रहा था।