फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आजादी के अमृत महोत्वस पर सरपतहां स्थित सौ सैय्या अस्पताल परिसर में महीनों से बनकर तैयार हीमो डायलिसिस यूनिट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से बुधवार को लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भदोही वासियों डायलिसिस सेंटर समर्पित करते हुए कहा कि उच्चीकृत उपकरणों से युक्त सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जिले का पहला डायलिसिस सेंटर शुरू हो जाने से इन मरीजों को अब दूसरे प्रांत जाने की जरूरत नहीं पड़गी। पहले दिन तीन मरीजों का डायलिसिस किया गया और कुल 25 मरीजों का रजिस्टेशन हुआ। एक दिन में 12 मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। यहां कुल दस बेड की संख्या है, छह बेड के साथ यूनिट शुरू किया गया। एक व्यक्ति की डायलिसिस करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है। जिन मरीजों का बुधवार को डायलिसिस हुआ है, उन मरीजों का एक दिन छोड़ कर एक दिन होगा। पहले दिन तीन मरीज अंबिका दुबे, मुलचन्द्र, नवनती कुमार का डायलिसिस किया गया। सीएमओ डा.संतोष कुमार चक बताया कि 58.36 लाख रुपये की लागत निर्मित सेंटर की क्षमता दस बेड का है। डीएम के नेफ्रोलॉजी द्यारा निर्देशति पर्चे पर डायलिसिस की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इससे पहले भदोही के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी जाना पड़ता था। यूनिट की शुरूआत होने से उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि हिमो. डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है। जिले के डायलिसिस मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहां कि जिले के लोगों के डायलिसिस के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक दीनानाथ भाष्कर, विधायक विपुल दुबे, सीएमएस डॉ.सुनील कुमार पासवान, यूनिट के डॉ. प्रकाश, अमित श्रीवास्तव, महेन्द्र, संतोष, टेक्नीसियन विनय कुमार, चंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें