फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में सराबोर हुई कालीन नगरी, गुझिया की घुली मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी रंगों के रंग में सराबोर हो चुकी है। हर कोई होली मनाने में पूरी तरह से मशगूल है। रंग-बिरंगे रंग, अबीर, गुलाल सहित तरह तरह की पिचकारी और कपड़ों से बाजार पूरी तरह से गुलजार है। पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी। जिले भर में 1080 स्थानों पर होलिका दहन बृहस्पतिवार की रात को किया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन काफी सख्त रहा। एसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में लगातार चक्रमण करते रहे। उधर,देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावा, मोढ़, जंगीगंज आदि बाजारों में दुकानें सजीं रहीं। दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। खोवा, मावा, मिठाई और गोझिया खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहक उमड़े रहे। रूबल पांडेय बताते हैं कि गुझिया भले ही पांच रुपये महंगी हो गई हो लेकिन मिठास बरकरार है। ऊंज क्षेत्र में होली के पूर्व संध्या पर गाजे-बाजे के साथ होली का गीत गा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। साकेत नगर कुरमैचा स्थित राम जानकी मंदिर पर होली गीत का कार्यक्रम हुआ। इसमें बाबू छोट्टन सिंह, चंद्रभान सिंह, कल्लू सिंह, शिव श्याम तिवारी आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें